jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सिवनीमालवा – दिनदहाड़े शहर में चेन स्नेचिंग की हो रही घटना, पुलिस का नही है डर, सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक

के के यदुवंशी की रिपोर्ट
मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। शहर में चेन स्नैचिंग की घटना नहीं थम रही है। पुलिस से बेखौफ होकर बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर भाग रहे है। पुलिस कार्रवाई सिर्फ सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक ही जाकर रुक जाती है। बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाश एक महिला के गले से चेन झपटकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पुलिस बल मौके पर पहुंचे पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को देखा गया जांच कर रहे थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

वही नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जानकारी अनुसार राही चौक निवासी महिला निर्मला जलकरें शहर की चिकित्सक डॉ अजीत मोहन अग्रवाल के यहां इलाज करा कर वापस घर जा रही थी उसी समय पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने महिला से चेन खींचकर बाइक मौका मिलते ही महिलाओं के गले से चेन झपट ली। चेन झपटने के रफ्तार के साथ भाग निकले। पूरे मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि आसपास तलाशी ली जा रही है चोर को जल्दी से पकड़ा जाएगा।