बिग ब्रेकिंग न्यूज़ MP – महिला ने उठाया ऐसा ख़ौफ़नाक कदम, जानकर पैरों तले जमीन घिसक जायेगी, दो मासूमो की ले ली जान फेका कुएं में ,
डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार बैतूल :- चिचोली थाना कान्हे में दो मासूम बच्चों की जान गांव की एक महिला ने ले ली।
उक्त महिला ने अपने पति से अबैध संबंध की शंका के चलते ऐसा ख़ौफ़नाक कदम उठाया। और दो मासूमो को मौत की नींद सुला दिया।
जानकारी के अनुसार चिचोली थाना के कान्हे गांव में मंगलवार शाम 6:30 बजे की है । पुलिस के मुताबिक संगीता 25 अपने बेटे अंशु और बेटी अनन्या को लेकर बाजार से लौट रही थी तभी रास्ते में उसे गांव की ही पिंकी 25 मिली दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बड़ा की कि पिंकी ने संगीता को कुएं में धक्का दे दिया जिस समय संगीता को धक्का दिया गया उस समय उसकी गोद मे मासूम बच्चा था। इस वजह से मां बेटी दोनों कुएं में गिर गई इसके बाद पिंकी ने एक बेटे आशु को भी कुएं में फेंक दिया।
घटना के बाद संगीता की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल कुएं में कुदकर संगीता को जैसे तैसे निकाल लिया लेकिन दोनों बच्चे पानी में डूब गए । ग्रामीण ऒर परिजन रात भर कोशिश करते रहे लेकिन बच्चों को नहीं निकाल पाए। चिचोली थाना टीआई अजय सोनी ने बताया कि दोनों बच्चों के शव आज सुबह निकाल लिए गए हैं प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित महिला को घर भेज दिया गया है । पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी को भी हिरासत में ले लिया है घटना की वजह के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

