jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

बिग ब्रेकिंग सिवनीमालवा। परिवार के साथ नर्मदा स्नान करने गई 15 वर्ष की बालिका डूबी,

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा । नर्मदा पुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के आवली घाट में शनिवार को परिवार के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने गई लड़की डूब गई जिसकी उम्र लगभग 15 सोलह साल बताई जा रही है घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा । उप निरीक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि जानकारी लगने पर आंवली घाट पहुंचे आवली घाट पर लड़की की तलाश की जा रही है घटना लगभग 2:30 की है श्री शर्मा ने बताया कि भीलपुरा निवासी सोनम पिता भागवती सोनी अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से परिवार के साथ नर्मदा आवली घाट में स्नान करने आए थे। नई फोर व्हीलर दो-तीन दिन पहले ही परिवार ने ली थी नर्मदा स्नान करने के बाद सलकनपुर दर्शन करने जा रहे थे। लेकिन स्नान करते समय लड़की डूब गई जिसकी तलाश की जा रही है
पुलिस ने बताया कि गोताखोरों को बुलाया गया है आसपास नर्मदा के पानी में लड़की को ढूंढा जा रहा है शहर में जानकारी लगने के बाद आंवली घाट में भीड़ लग गई शहर के नागरिकों में शोक की लहर छा गई।