jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव का नर्मदा नदी में मिला शव Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न...

बिहार के गया में सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट क्रैश; सैनिकों की आवाज पर ग्रामीणों ने उठा सड़क पर पहुंचाया

गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सेना का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट (Micro Aircraft)  तकनीकी खराबी आने की वजह से खेत में गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत बगदाहा गांव में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एयरक्राफ्ट के दोनों पायलट बाल-बाल बचे। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर पहुंचे सैनिक परेशान थे कि उसे बाहर कैसे निकाला जाए। उन्‍होंने आवाज दी और ग्रामीणों ने एयरक्राफ्ट को कंधों पर उठाकर सड़क पर पहुंचा दिया।

गया के ओटीए से भरी थी उड़ान

बताया जाता है कि माइक्रो एयरक्राफ्ट ने गया स्थित सेना के आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से उड़ान भरी थी। कुछ दूरी पर जाने के बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह खेत में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद ओटीए का एक दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया। सैनिकों को एयरक्राफ्ट खेत से निकालकर ले जाने में परेशानी हो रही थी। उन्‍होंने वहां इकट्ठा हो गए ग्रामीणों से मदद का आग्रह किया इसके बाद लोगों ने एयरक्राफ्ट को कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचा दिया। फिर उसकी मरम्मत करने के बाद ओटीए ले जाया गया।

- Install Android App -

खेत में हुई सुरक्षित क्रैश लैंडिंग

बताया जाता है कि एम102 एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान अचानक खराब हो गया। इसके बाद पायलट ने उसे गेहूं के खेत में सुरक्षित क्रैश लैंड करा दिया। उसमें दो पायलट सवार थे। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। उन्‍हें सेना के जवान ग्रामीणों की मदद से ओटीए को ले गए।

किसानों की फसलों को नुकसान

दुर्घटना की बाबत ओटीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार एक माइक्रो एयरक्राफ्ट गेहूं के खेत में अचानक गिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद जब लोगों ने मामले को समझा तो इसकी सूचना गया स्थित ओटीए के अधिकारियों की दी। ग्रामीणों का कहना है कि माइक्रो एयरक्राफ्ट के खेत में क्रैश होने की वजह से उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।