jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

बुलंदशहर हिंसा: आरोपी विशाल त्यागी ने किया सरेंडर, मुख्य आरोपी योगेश राज अभी भी फरार

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के चिंगरावठी गांव में भड़की हिंसा मामले में आरोपी चल रहे विशाल त्यागी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। आरोपियों की घरपकड़ के लिए बुलंदशहर के एसएसपी ने एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 23 आरोपियों की फोटो के साथ उनकी पहचान भी बताई गई है। इस मामले में अभी तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि बीते 3 दिसंबर को स्याना के चिंगरावठी गांव में हुई हिंसा के कई आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया है।पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि हिंसा में शामिल इन लोगों को पकड़वाने में वे उनकी मदद करें, लेकिन आरोपियों की पहचान में पुलिस ने गलती कर दी। पुलिस द्वारा जारी की सूची में नाम और पता किसी और का है, जबकि फोटो किसी और की है।

उल्लेखनीय है कि स्याना की चिंगरावठी चौकी के सामने हुई गोकसी के शक में हुई हिंसा में एक इंस्पेक्टर सुबोध और युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस द्वार अभी तक केवल 17 लोगों को ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।