jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

बेटी की शादी तोड़ने से नाराज, समधी ने एक दर्जन बदमाशो के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में बुजुर्ग के ऊपर किया हमला नाक कान पैर तोड़ा,हमलावर फरार

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में करीब एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग को पीटा और उसके नाक-कान काट साथ में ले गए. वहीं एक पैर भी तोड़ दिया. गंभीर हालत में बुजुर्ग को जोधपुर रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। यह पूरी घटना फ़िल्मी स्टाइल में हुई मिली जानकारी के अनुसार बेटी की शादी तोड़ने से नाराज समधी पक्ष के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। . सेडवा थाना के सोनडी निवासी 55 साल के बुजुर्ग सुखाराम विश्नोई रात के समय अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने धारदार हथियारों के साथ लाठी-डंडे से बुजुर्ग पर हमला कर नाक और कान काट दिए. इसके अलावा दोनों पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर एक पैर फैक्चर कर दिया। फिर बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए।

. इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में पीड़ित को बाड़मेर रेफर कर दिया गया. लेकिन बुजुर्ग की हालत इतनी खराब थी कि उसके शरीर के कई हिस्सों से खून रुक नहीं रहा था. ऐसे में मेडिकल कॉलेज बाड़मेर के डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया है।

- Install Android App -

. 5 से 7 पहले बेटी की हुई थी शादी,

जांच में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग की बेटी की 5-7 साल पहले शादी हुई थी. लेकिन अनबन के चलते शादी टूट गई. जिसके बाद से बुजुर्ग ने अपनी बेटी की शादी कहीं और कर दी. इस मामले को लेकर समधी पक्ष के लोगों से रंजिश चल रही थे. इसी को लेकर समधी पक्ष और रिश्तेदारों ने एक राय होकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमलाकर उसे गंभीर घायल कर दिया।
. पूरे मामले को लेकर बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि घायल सुखराम विश्नोई की पत्नी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी टूट गई थी, जिसके बाद उसकी कहीं और शादी कर दी. इस बात से समधी पक्ष ने रंजिश रखते सुखराम विश्नोई पर हमला बोलकर गंभीर घायल कर दिया. पांव फैक्चर है और नाक और कान कटा हुआ है. पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.