jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

बेड़िया में सर्वे टीम को टायरों व कंटेनरों में मिला लार्वा, किया नष्ट

सुनील पटल्या बेड़िया। प्रमुख खंण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र मिमरोट के निर्देश पर ग्राम बेड़िया में टीम द्वारा लार्वा सर्वे का कार्य किया गया । टीम को पानी की टंकी, कन्टेनर व टायरों में लार्वा पाया गया । जिन्हें नस्ट करने की कार्यवाही की गई भी की गई। ग्राम में 5 टीमो द्वारा लार्वा सर्वे का कार्य किया गया। कुल 295 मकानों की जांच की गई । जिसमें 28 मकानों में लार्वा मिला व 2474 कन्टेनरों की जांच  भी की गई । जिसमें 83 कन्टेनरों में लार्वा मिला उसे नस्ट किया गया । ग्राम पंचायत सरपंच बानू बाई सुरेश सोलंकी व ग्राम सचिव रामचंद बिरला को लार्वा सर्वे की जानकारी दी गई । मलेरिया निरीक्षक उस्मान पठान ने बताया कि कन्टेनरों में जला हुआ ऑइल  डाल देने से लार्वा को नस्ट किया जा सकता है । इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाईज़र विश्वनाथ राठौर, एएनएम अंजली दराड़े, आशा कार्यकर्ता सुनीता बिर्ला, उषा गांगले, छमा राठौड़, दीक्षा नामदेव, निशा यादव, रेखा राठौड़ व संतोषी गुप्ता उपस्थित थी।