jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

बैटरी की रोशनी दिखा ट्रक रुकवाया, संबंध बनाने का आफर देकर 37 हजार रुपये की कर डाली लूट

डबवाली में चौटाला रोड पर ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो वाहन चालकों से अवैध वसूली करता है। गिरोह में एक लड़की शामिल है। जो टार्च की मदद से चालक को रुकवाती है। उसे संबंध बनाने का आफर देती है। एक खाली जगह पर ले जाती है। गिरोह के अन्य पुरुष साथी मौका पर आकर चालक को पकड़ लेते है। लड़की से गलत काम करने के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे अवैध वसूली करते है। गिरोह ट्रक चालकों को निशाना बनाता है। सोमवार रात को ऐसा ही मामला सामने आया। जब एक ट्रक चालक से गिरोह ने 37 हजार 300 रुपये की अवैध वसूली कर डाली। पुलिस ने गांव साइसर थाना पांचू जिला बीकानेर निवासी राम सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवती तथा उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह है मामला

- Install Android App -

शिकायतकर्ता के अनुसार छह दिसंबर को रात करीब 9 बजे पंजाब की भुच्चो मंडी तथा नाभा में मार्बल छोड़कर वापिस बीकानेर जा रहा था। डबवाली में चौटाला रोड पर राधा स्वामी भवन के पास पहुंचा तो वहां खड़ी एक लड़की ने टार्च से इशारा किया। उसने गाडी साइड में रोक ली। लड़की ने कहा कि काम करना है तो 500 रुपये लगेंगे। उसने 300 रुपये देने की बात कही तो लड़की मान गई। उसने साथ आने के लिए कहा तो वह सड़क की दूसरी साइड में चला गया। अज्ञात लड़की उसे एक खाली प्लाट में ले गई। इतनी देर में दो लड़के आ गए। उसके पास किराए के 37 हजार 300 रुपये थे, जो दोनों ने निकाल लिए। कहने लगे कि शोर मचाया तो लड़की से गलत काम करने के आरोप में केस दर्ज करवा देंगे। ट्रक चालक के अनुसार वह डर के कारण चुप रहा। आरोपित पैसे लेकर फरार हो गए। उसने 112 नंबर पर काल करके पुलिस को सूचित किया।

लंबे समय से सक्रिय है गिरोह

चौटाला रोड पर लंबे समय से अवैध वसूली करने वाला यह गिरोह सक्रिय है। कई ट्रक तथा ट्रैक्टर चालकों को निशाना बना चुका है। कुछ मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं तो कुछ मामलों में शर्म के मारे चालकों ने मुंह नहीं खोला है। पुलिस आज तक गिरोह को नहीं पकड़ पाई है।