jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Indore News : ज़हर खाकर दी जान, कहा दूल्हा दुल्हन की तरह सजाकर करना विदाई

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की ग्रीन व्यू कॉलोनी में रहने वाले दंपत्ति ने आज जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली ,उनके इस तरह कदम उठाने से परिवार काफी सदमे में है। मौत से पहले दमपत्ति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। बीते कुछ समय से इंदौर में ख़ुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है अब इस तरह पति पत्नी द्वारा ज़हर खाकर खुदकुशी करना निश्चित ही सोचने योग्य बात है। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब उन्हें पुरे मामले की जानकारी लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू की।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक़ मृतकों के नाम सूर्यप्रकाश गुप्ता और अंजलि गुप्ता है , दोनों की शादी अप्रेल माह यानी करीब 7 माह पूर्व ही हुई थी। मृतक कोटक बैंक में नैकरी करता था, वहीँ अंजलि घर का कामकाज संभालती थी और दोनों ख़ुशी थे। परिवार के अनुसार उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह बात समझ से परे है। मौत के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस को घर की तलाशी लेने पर वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें दंपत्ति ने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही है और साथ ही परिवार से अपील की है की उनकी मौत के बाद उन्हें दोबारा से दूल्हा दुल्हन की तरह तैयार किया जाए और फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाए। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।