jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

बैतूल : खनिज विभाग जप्ती कर ले जा रहा था डंफर ,कार अड़ाकर रेत से भरा डंफर रोका, हरदा की रॉयल्टी पर नर्मदा पुरम से मुल्ताई जा रहा था डंफर, हुई मारपीट

बैतूल, हस्दा की रॉयल्टी पर नर्मदापुरम से रेत भरकर मुलताई जा रहे ओवरलोड डंपर की सूचना मिलने पर शुक्रवार को खनिज विभाग ने चक्कर रोड वन नाके के पास पहुंचकर डंपर को जब्त करने की कार्रवाई की। खनिज विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलने पर रेत सप्लायर जुनेद मौके पर पहुंच गया और डंपर के सामने अपनी कार अड़ा दी और डंपर की चाबी छीनने की कोशिश की।

- Install Android App -

इस दौरान डंपर में मौजूद होमगार्ड सैनिक से झड़प भी हुई। जिससे होमगार्ड सैनिक पवन के हाथ में चोट भी लगी। सूचना मिलने पर कोतवाली का अमला भी तत्काल मौके पर पहुंच गया था। जिससे सप्लायर भाग खड़ा हुआ।. बाद में डंपर को कोतवाली ले जाकर खड़ा कराया गया।

खनिज निरीक्षक वीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेत से भरा ओवर लोड डंपर मुलताई की तरफ जा रहा है। सूचना पर डंपर को वन नाके के पास पकड़ा गया। 800 घनमीटर की जगह डंपर में पटिया लगाकर 1000 घनफीट रेत भरी हुई थी। ओवरलोड डंपर जब्ती बताई गई और डंपर को कोतवाली लाया गया।