jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

बैतूल न्यूज। नशे की हालत में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मां ने चाकू से फंदा काट बचाई बेटे की जान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। नशे में इंसान कोे कुछ भी नही समझ आता है कि वह क्या कर रहा हैं| नशे के हालात में दिमाग के सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अक्सर नशे की हालात में लोग गंदगी में दिखाई पड़ते है| कई बार खुद पर हमला कर जान गंवा देते है। एक ऐसी ही घटना जिले के ग्राम भड़ूस की घटना में जहां एक युवक नशे की हालत में खुद को फांसी लगा ली इसी दौरान उसकी मां ने उसे देखा और फांसी के फंदे को चाकू से काट कर अपने बेटे की जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम लखन पिता संतोष निवासी ग्राम भड़ूस ने मंगलवार दोपहर अपने ही घर में नशे की हालत में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या करने जा रहा था। इसी दौरान लखन के बेटे ने उसे फांसी पर लटका हुआ देखकर अपनी दादी को जाकर बताया। दादी ने तुरंत चाकू से फांसी के फंदे वाली रस्सी काटी जिससे लखन की जान बच गई। युवक नशे में अपनी मां से ही विवाद करने लगा। स्वजन ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। लखन की मां ने बताया है कि लखन ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी और उसके दो बेटे भी है।उसकी आदत थी कि वह शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था इससे तंग आकर उसकी पत्नि एक बेटे को लेकर मायके चली गई और एक बेटा मेरे पास है।
लखन ने शराब के नशे में ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।