jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

बड़ी खबर: दुःखद दर्दनाक घटना नासिक में यात्रियों से भरी बस में लगी आग मची अफरा तफरी ,11 लोग जिंदा जले,

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में बीते शुक्रवार रात एक बस में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल की इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर यह हादसा शुक्रवार रात हुआ. बताया जा रहा है कि एक लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। तभी अचानक बस हादसे का शिकार हो गयी. जिसके बाद बस में आग लग गयी और कई यात्री जिंदा जल गए।. बता दें कि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को अस्पताल ले जाने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची.
नासिक पुलिस ने बताया कि कल रात बस में आग लग गई थी. हादसे में 11 लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है. साथ ही शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि मृतकों के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

- Install Android App -

बस का पहले हादसा हुआ, फिर तुरंत बाद बस में आग लग गयी, जिस कारण कई यात्री फंस गए. घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया. कई घायलों को बचा लिया गया और उन्हें सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भेजा गया है.