jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

भाई-बहन ने की शादी ! मोहब्बत में पार कर चुके थे हदें, कहा- इश्क और जंग में सब जायज है….भाई-बहन ने मंदिर में रचाई शादी

परिजनों ने दोनों की शादी के खिलाफ थे और परिवार वालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी

पलामू। झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे ट्रेक पर प्रेमी युगल का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस को जब असली वजह पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दोनों मंदिर में पहले ही शादी कर चुके थे और अभी परिवार के सामने खुलासा कर रहे थे। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी न परिजनों ने दी और न ही पुलिस की ओर से दी गई है। फिलहाल मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पलामू जिला अंतर्गत पांकी प्रखंड का है। मृत युवक की पहचान कांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत रामबांध के रहने वाले ललन बैठा के 22 वर्षीय बेटे नंदलाल बैठा के रूप में हुई। वहीं, 22 वर्षीय खुशबू कुमारी उंटारी थानाक्षेत्र अंतर्गत गटीअरवा गांव के रहने वाले राकेश बैठा की पुत्री थी।

दरअसल, ललन बैठा और खुशबू कुमारी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई बहन है। इसलिए परिजनों ने दोनों की शादी के खिलाफ थे और परिवार वालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी, लेकिन सारी मर्यादा भुलते हुए दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। जिसके बाद दोनों ने रेलवे ट्रेक पर जाकर मौत को गले लगा लिए।

परिजनों ने बताया कि नंदलाल की शादी तय हो चुकी थी। हालांकि, नंदलाल शादी के लिए तैयार नहीं था। वह खुशबू से ही शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर नंदलाल का अपने बड़े भाई से विवाद भी हुआ था। उसने धमकी भी दी थी कि ट्रेन से कटकर जान दे देगा। वहीं युवती के परिजनों का भी कहना है कि लड़की काफी गुमसुम थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की तफ्शीश जारी है।