jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

भाजपा के एक साथ 25 नेताओ के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। सियासत में कब क्या हो जाए कुछ कहा नही जा सकता है। अचानक भाजपा के एक साथ 25 नेताओ के इस्तीफे का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिन नेताओ केे नाम है उनसेे पूछने पर बताते है हमने ऐसा कोई इस्तीफा नही दिया है।इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी कही है। मामले से जुड़ी बातें भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के विरोध में उनके ही गृह क्षेत्र पिपरिया-खापरखेड़ा के पदाधिकारियों के इस्तीफे का पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र पिपरिया मंडल अध्यक्ष के लेटरहेड पर लिखा गया है। इस पत्र में करीब 25 पदाधिकारियों ने मय नाम-हस्ताक्षर के सामूहिक तौर पर इस्तीफे 18 दिसंबर 2022 को दिए हैं।

- Install Android App -

किया इस्तीफे से इनकार -मामला मीडिया में सामने आने के बाद पदाधिकारी-सदस्यों ने इस्तीफे से इनकार किया है।इस मामले में पिपरिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खूबचंद्र रघुवंशी का कहना है कि उन्होंने व साथियों ने ऐसा कोई इस्तीफे संबंधी पत्र संगठन मंत्री को नहीं दिया है। सोशल मीडिया में फर्जी लेटर वायरल हो रहा है। मामला गड़बड़ है। इसका पता लगा रहे हैं कि उनके नाम से यह पत्र किसने दिया है। जरूरत पड़ी तो थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाएंगे।