दिनेश अखाड़िया मकड़ाई समाचार झाबुआ
झाबुआ विधानसभा के अंतर्गत बन मंडल के ग्राम पंचायत ढोल्यावड में लाड़ली लक्ष्मी हितग्राहि सम्मेलन का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व मगंलिय सभा की मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ अध्यक्ष पुर्व आईएस क्षेत्रीय सांसद जी की धर्मपत्नी श्रीमती सूरज गुमान सिंह डामोर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार ने की।
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण भाजपा महिला मोर्चा की बन मंडल अध्यक्ष कुमारी केंद्रा मोरी ने किया। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सूरज डामोर ने बच्चों को केंद्र एवं राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की वह खूब पढ़े और अपने जीवन में बहुत आगे जाएं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अजनार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लाडली लक्ष्मी योजना व शासन के अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओ एंव छात्राओं को कहा कि प्रदेश के मुख्य यानी आप सबके मामा शिवराज सिंह चौहान आपकी अच्छी शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को भाजपा नेता गोविंद अजनार, कलम सिंह भाबोर, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भंवर सिंह बिलवाल ने किया व आभार किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अखड़िया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई। कार्यक्रम में अनेक लाडली लक्ष्मीओं को पुष्पमाला पहनाकर प्रमाण पत्र भी दिए गए।