jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

भाजयुमो ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

मकड़ाई समाचार सिराली:  रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सिराली के द्वारा में स्थानीय भाजपा कार्यकाल में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई । इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एड अनिल राजपूत ने बताया कि  पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक और उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। देश को ‘एकात्म मानव दर्शन’ का विचार पं. दीनदयाल उपाध्याय की श्रेष्ठतम देन है। यह एक ऐसा चिंतन है, जिसकी जड़ें भारत के अतीत में हैं, पर दृष्टि भविष्य पर। वे इस चिंतन से एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण व विकास करना चाहते थे, जिसके तहत राष्ट्र अपने स्वत्व को ध्यान में रखकर विशुद्ध भारतीय संस्कृति के अनुरूप विकास कर सके।
पं दीनदयालजी ने ‘एकात्म मानव दर्शन’ की अवधारणा प्रतिपादित की। यह उनके चिंतन की उपज है, जिसका केंद्र बिंदु मनुष्य है। मनुष्य का समग्र विकास धर्म का निर्वाह करने पर होता है। मनुष्य का मनुष्य के लिए उनका यह चिंतन राजनीतिक नहीं था। यह उनकी सांस्कृतिक दृष्टि थी, क्योंकि वे भारतीय संस्कृति में प्रगाढ़ आस्था रखने वाले विचारक थे आज उनकी जन्म जयंती पर सादर नमन दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व ग़रीबों की सेवा में समर्पित था उनके आदर्श युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक सांगोले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामलाल बुचा, कैलाशचंद अग्रवाल ,धर्मेन्द्र सिंदा,राजेश  कुशवाह, मिंटू पटेल,भोला कुशवाह, वेद प्रकाश शर्मा,फजल मोहमद,सुनील पटेल,देवीसिंह सेजकर,असलम मंसूरी,योगेश कुशवाह, देवीराज़ तोमर,बबलू खांन, ईश्वर मालवीय, चिन्नी वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे !