jhankar
ब्रेकिंग
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा  बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न

भारत में आज मनाई जा रही बकरीद, देखें-पूरी दुनिया में कैसी चल रही तैयारी

Eid al Adha 2021 : आज देश भर में ईद-अल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। नमाज पढ़ने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर मस्जिद पहुंच रहे हैं, पर कोरोना के चलते सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। एक ही जगह पर बहुत ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। इस वजह से कई लोगों ने घर पर ही रहकर नमाज अदा की है। इस साल सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक विशेष नमाज की गई। पिछले साल भी कोरोना की वजह से बकरीद की रौनक फीकी रही थी। इस साल भी कई राज्यों की सरकारों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बकरीद के मौके पर सख्त गाइडलाइन जारी की हैं।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्रवीट कर सभी देसवासियों को बकरीद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा “सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद उल-अज़हा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सभी देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं।

फिलिस्तीन में भी लंबे समय बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। बकरीद के मौके पर लोगों ने खुशी मनाई।

ईरान की ईमाम रेजा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर बकरीद की नमाज अदा की।

- Install Android App -

बकरीद पर दी जाती है कुर्बानी

ईद अल अजहा को भारत में बकरीद कहते हैं, पर कई देशों में इसे बकरीद के नाम से नहीं जाना जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस वजह से भारत में आम बोलचाल की भाषा में इसे बकरीद भी कहते हैं। इस्लाम के अनुसार बकरे को कुर्बान करने की प्रक्रिया फर्ज ए कुर्बान कहलाती है।

बकरीद का महत्व

रमजान की ईद के 70 दिनों बाद बकरीद का त्योहार आता है। इसे ईद-अल-अजहा या फिर ईद-उल-जुहा भी कहते हैं। आज नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दी जाएगी, जिसके गोश्त के तीन हिस्से होंगे। इसका पहला हिस्सा गरीबों को और दूसरा हिस्सा दोस्तों और सगे संबंधियों को दिया जाएगा, जबकि तीसरा हिस्सा खुद के लिए रखा जाएगा। इस्लाम के अनुसार अल्लाह ने पैगंबर की परीक्षा लेते हुए उनके बेटे की कुर्बानी मांगी थी, लेकिन जैसे ही वो बेटे की कुर्बानी देने लगे तो उनसे बकरे की कुर्बानी मांगी गई। इसी दिन से बकरीद का त्योहार मनाया जाता है।