jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा  बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ...

राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू से 11 साल के बच्चे की मौत, इन बातों की रखें सावधानी

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। कोरोना महामारी का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है कि समय-समय पर हम अलग-अलग वैरिएंट, वायरस और बीमारियों के दस्तक देने की खबर पढ़ते रहते हैं। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू के कारण एक 11 साल के बच्चे की मौत ने एक नई चिंता में डाल दिया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीते दिनों एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1 (बर्ड फ्लू) के मरीज बच्चे की पहली मौत हुई है। फिलहाल 11 साल के बच्चे के संपर्क में जितने भी लोग आए थे, उन्हें अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

बर्ड से अभी तक नहीं हुई थी मौत

गौरतलब है कि देश में बर्ड फ्लू के कारण अभी तक किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन 11 साल की बच्चे की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। अब केंद्र व राज्य सरकार के साथ डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि साल 2021 की शुरुआत में बर्ड फ्लू को लेकर देश के कई राज्यों में पक्षियों की मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया था, तक से अभी तक बर्ड फ्लू के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर सामने नहीं आई थी।

- Install Android App -

पक्षियों से इंसानों में ऐसे फैलता है बर्डफ्लू

इंसानों में बर्ड फ्लू किसी मरे या जिंदा पक्षी के संपर्क में आने से फैलता है और बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी की बीट या लार में खतरनाक एवियन इन्फ्लूएंजा H5N1 वायरस होता है, जो छुूने या हवा से जरिए इंसानी शरीर में पहुंच जाता है। अगर कोई पक्षी जैसे चिड़िया, बत्तख या फिर मुर्गी अपने पंख फड़फड़ाती है तो इससे वायरस हवा में भी फैल सकता है। हालांकि यह वायरस पक्षी से इंसानों में ही फैलता है। अभी तक इंसान से इंसान में इस वायरस के फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों को पक्षियों के संपर्क में सीधे तौर पर रहते हैं, उन्हें विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्ड फ्लू के वायरस से संक्रमित मरीज को कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द, उल्टी, निमोनिया गले में खराश, नाक बहना, बेचैनी, आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही घर में अन्य सदस्यों को भी बार-बार साबुन से हाथ धोना चाहिए।