भिलट बाबा कल लेंगे नीर, क्षेत्र की खुशहाली के लिए करेंगे भविष्यवाणी, कोरोना वायरस के चलते आम जनता पर रहेगी रोक
के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शहर से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित अति प्राचीन भीलटदेव का स्थान प्रदेश में अलग पहचान बनाई है यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है, सैकड़ों वर्षों से यहां चैत्र सुदी चौदस से प्रारभ होकर भीलटदेव का मेला लगता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते मेला नहीं लगेगा चौदस के दिन भी श्रद्धालु नहीं आ पाएंगे प्रशासन के द्वारा रोका जाएगा।
यहां दर्शन करने वाली दूर-दूर से श्रद्वालु आते है गोविंद दास महंत ने बताया कि भिलट बाबा साल में दो बार नीर लेते हैं चैत्र सुदी चौदस को बाबा भीलटदेव पडि़हार के शरीर पर आकर नीर लेते हैं। और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली को लेकर छह महीने आगे की भविष्यवाणी करते हैं। बाबा साल में दो बार भविष्यवाणी करते हैं। पहली भविष्यवाणी कुवांर माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी दूसरी भविष्यवाणी चैत्र माह की शुक्ल पक्ष तिथि चौदस को होती है। भविष्य वाणी में बाबा हवा, पानी, व्यापार, फसले रोग आदि की जानकारी देते हैं। बाबा पर हजारों श्रद्धालु बाबा की भविष्यवाणी के अनुसार ही सालभर अपने कार्यों को करते है।

