ब्रेकिंग
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई, दो छात्रों की मौके पर मौत

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राजनांदगांव की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। कार में तीन छात्र सवार थे। वे तीनों नाश्ता करने के लिए राजनांदगांव के ढाबा जा रहे थे। इसी दौरान मारुति शो रूम के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक कैलाश नगर दुर्ग निवासी सौरभ यादव, आरपी नगर निहारिका जिला कोरबा निवासी एस कामेश और झारखंड के रांची निवासी समीर कुजूर एक कार क्रमांक सीजी-25 एच 9902 से मंगलवार की सुबह 5:45 बजे राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। सुबह के समय में रोड खाली होने के कारण वे काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। रास्ते में मारुति शो रूम के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हुई और डिवाइडर को पार करते हुए रोड के दूसरे तरफ चली गई।

- Install Android App -

अनियंत्रित कार राजनांदगांव की ओर से आ रहे एक ट्रक में सामने से टकराई।
घटना इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे समीर कुजूर और सामने बैठे सौरभ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एस कामेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्मृति नगर चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शव को बाहर निकाला।

 

वहीं घायल एस कामेश को अस्पताल भिजवाया। प्रारंंभिक जांच में पता चला है कि मृतक समीर कुजूर सेंट थामस कालेज रूआबांधा में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वो प्रगति नगर रिसाली में किराये पर रहता था और कार भी उसी की थी। वहीं दूसरा मृतक सौरभ यादव दुर्ग के सुराना कालेज का छात्र था। घायल एस कामेश सेंट थामस कालेज रूआबांधा में बी काम की पढ़ाई कर रहा था।