jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

भोपाल में सीबीआइ ने सेना के इंजीनियर को एक लाख की घूस लेते पकड़ा

मकड़ाई समाचार भोपाल। सीबीआइ ने बुधवार को बैरागढ़ में सेना के 3 ईएमई सेंटर के सहायक इंजीनियर गैरीशन जी. जान कैनेडी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सीबीआइ ने कैनेडी से जुड़े दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद सीबीआइ ने कैनेडी और बाकी दोनों आरोपितों के कार्यालय में भी छापा मारा।

- Install Android App -

सीबीआइ भोपाल ने बुधवार शाम को एक फर्म की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। कैनेडी के अलावा सीबीआइ ने सेना के असिस्टेंट इंजीनियर (गैरीशन) राजेंद्र सिंह यादव और जूनियर असिस्टेंट क्लर्क अरुण को भी आरोपी बनाया है। यह दोनों कैनेडी के काम में सहयोग करते थे। शिकायत करने वाली फर्म यहां मानव संसाधन की आपूर्ति करती थी। इसी संबंध में आरोपितों ने रिश्वत की मांग की थी। फर्म के संचालक ने इसकी शिकायत सीबीआइ से की थी। इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है।