jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

रतलाम जिले में नवोदय विद्यालय की छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस कारण जानने में जुटी

मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम जिले के कालूखेड़ा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की दसवीं की 15 वर्षीय छात्रा रीता मईड़ा ने विद्यालय के हास्टल में जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके जहर पीने का कारण पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा रीता पुत्री रणजीतसिंह मईड़ा निवासी ग्राम कलवानी दीपावली का अवकाश होने से अपने घर गई हुई थी। अवकाश खत्म होने पर वह 27 अक्टूबार को घर से वापस विद्यालय लौटी थी। कुछ दिन तक अपनी सहेलियों के साथ आराम से रहने के बाद उसने एक व दो नवंबर की दरमियानी रात हास्टल के अपने कमरे में जहर पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई व उसे घबराहट होने लगी तो उसने अपनी सहेलियों को जगाया।

सहेलियों ने वार्डन को सूचना दी। तत्काल विद्यालय प्रबंधन के लोगों द्वारा उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उसे रतलाम शहर के एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया। दो व तीन नवबंर की दरमियानी रात 12.50 बजे उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।

बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया था भर्ती

- Install Android App -

विद्यालय के प्राचार्य एसएन पुरवार के अनुसार हमने शीघ्र ही छात्रा के स्वजन को सूचना देकर बुला लिया था। छात्रा को रतलाम लाने के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पातल में भर्ती कराया था। अस्पताल में ही स्वजन देखरेख कर रहे थे, साथ ही विद्यालय के शिक्षक भी अस्पताल में उसकी देखरेख के लिए लगाए गए थे।

कारण सामने नहीं आया

छात्रा के जहर पीने का कारण सामने नहीं आया है। वह जहर कहां से लाई थी या विद्यालय में जहर कहां से पहुंचा, किन कारणों से उसने जहर का सेवन किया? आदि बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि छात्रा के कमरे से एक बोतल मिली है। उसने जहर क्यों पिया यह पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।