jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

मंदिर में पुजारी की सिर कुचली मिली लाश से सनसनी

मकड़ाई समाचार दतिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चक्र रामसागर के एक मंदिर में एक पुजारी की मंगलवार को सिर कुचली लाश पाई गई है। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो लोगों ने पुजारी की लाश देखकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त त्रिलोकनाथ रायकवार (47) के रूप में की है। बताया जाता है कि ये कथित पुजारी नशे का आदि था।

- Install Android App -

सिविल लाइन थाना प्रभारी राकेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सोमवार देर रात 11 बजे के लगभग शिव मंदिर का कथित पुजारी की किसी अज्ञात हमलावर ने सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। अभी तक हत्या के इस मामले में कोई भी आरोपित पकड़ नहीं आया है। पुलिस ने बताया है कि मंदिर का पुजारी त्रिलोकनाथ रायकवार भी शराब पीने और खाने का का शौकिन था। ग्राम चक्र रामसागर के इस मंदिर पर इस बात को लेकर आए दिन विवाद होते रहते थे। इन विवाद व कथित पुजारी की शिकायत पहले भी लोगों द्वारा की जाती रही है। पुलिस मे शव बरामद कर शार्ट पीएम रिपोर्ट कराया है। जिसमें कथित पुजारी की मौत गला दबाने से हुई बताई जाती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई थी कि मंदिर में लाश पड़ी हुई है तब तत्काल मौके पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का मानका है यह विवाद शराब पीने के दौरान हुआ है, जिसमें यह हत्या की गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की है।