मकड़ाई समाचार डिंडोरी। आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विकास खंड करंजिया थाना करंजिया क्षेत्र केरा टोला मे 21 साल की युवती पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवती को देखा गया युवती को खेत से उठाकर डायल 100 की मदद से पहले अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर युवती को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। परिवार वालों ने युवती के प्रेमी पर शंका जाहिर की है करंजिया पुलिस संबंधित युवक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार करंजिया थाना क्षेत्र के केरा टोला गांव की युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव से दूर एक खेत में मिली युवती के चचेरे भाई की माने तो उसका विभाग 11 जून को मंडला जिले में होना था। जिसका मंडप कार्यक्रम 9 जून को घर केरा टोला मैं था। बताया गया कि युवती के चाचा की मौत होने से रविवार को घर में दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था। बताया गया कि युवती का प्रेम प्रसंग कुछ महीनों से गांव के ही धनीराम नामक युवक से होना सामने आया। इस पर युवती के परिवार ने आपत्ति भी जताई थी युवती का इलाज करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि युवती के गले में धारदार हथियार से गहरे घाव लगे हैं। प्रारंभिक इलाज किया जा रहा है इसके बाद भी हालत गंभीर है। जिससे उसे जबलपुर रेफर किया गया। इस संबंध में एसडीओपी डिंडोरी रवि प्रकाश कोल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ब्रेकिंग
