jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

टीकाकरण बढ़ाने हेतु बैठक का हुआ आयोजन

बुधवार से जिले के दस केन्‍द्रों पर होगा टीकाकरण

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्‍टर संजय गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में वैक्‍सीनेशन बढ़ाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देशित किया कि जिले में वैक्‍सीनेशन केन्‍द्र बढ़ाकर टीकाकरण बढ़ाया जाये। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 जून से हरदा शहर के दस केन्‍द्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जावेगा। जिनमें शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सेठ हरिशंकर अग्रवाल धर्मशाला हरदा, कृषि उपज मंडी, नार्मदीय धर्मशाला, फरत सराय, गाडरी धर्मशाला, कच्‍छकड़वा धर्मशाला, गुर्जर बोर्डिंग, मराठी शाला एवं रेल्‍वे ट्रेनिंग इंस्‍टीट्युट शामिल है।

- Install Android App -

      कलेक्‍टर गुप्‍ता ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना की रोकथाम हेतु सभी टीकाकरण कराये। स्‍वयं भी सुरक्षित रहे एवं अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे। उन्‍होने कहा कि टीकाकरण हेतु आधार कार्ड के साथ समग्र आईडी भी लेकर आये ताकि पात्र हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाये जा सके।

      बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमरसिंह मीणा, उपाध्‍यक्ष नगर परिषद हरदा दीपक शर्मा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी रामकुमार शर्मा, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्‍यामेन्‍द्र जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।