jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक इटारसी में सम्पन्न हुई

मकड़ाई समाचार इटारसी होशंगाबाद। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक इटारसी में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रदेश के प्रत्येक संभाग व जिले की कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर तथा अध्यक्षता लच्छीराम इंगले जी द्वारा किया गया प्रथम सत्र में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला हरदा के अध्यक्ष राजेन्द्र पस्टारिया के द्वारा हरदा जिले के शिक्षकों की समस्या  मंच एवं सदन के सामने रखी मुख्य समस्याओं में पदनाम , पुरानी पेंशन बहाली ,हमारे जिले के लगभग 100 शिक्षकों की वेतन वृद्धि, जो रोकी गयी उन्हें बहाल करने ,2008 से बंद अर्जित अवकाश प्रारंम्भ करने , अनुकंपा नियुक्ति शिक्षक कोरना योद्धा का दर्जा ,चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह मिले ,स्वयं के व्यय पर डीएड बीएड के बाद दो वेतन वृद्धि का लाभ मिले ,नविन संवर्ग शिक्षकों को क्रमोन्ती का लाभ मिले ।
तथा अभी जिला शिक्षा अधिकारी हरदा द्धारा निकाली गयी क्रमौन्ती सूची का वास्तविक लाभ दिया जावें ।

- Install Android App -

वहीं शासन से मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पत्रो पर की गयी कार्रवाही से कार्यालयों द्वारा अवगत कराया जायें ।
मंच द्वारा पदनाम समस्याएं जल्द निराकरण होने की बात कही ।तथा पुरानी पेंशन जो की राष्ट्रीय मुद्दा है उस पर भी शीघ्र ही निर्णय अपने पक्ष में होगा वहीं जो हरदा जिले की समस्यायें है शिक्षा मंत्री से मिलकर शीघ्र निराकरण करने की बात कही ।हरदा जिले से जिला अध्यक्ष राजेंद्र पस्टारिया तथा भगवान सिह तोमर ने हरदा जिले का प्रतिनिधित्व किया ।