भोपाल। देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को 345 नए मरीज मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई। नौ और लोगों की इस महामारी से मौत की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमित 15,284 हो गए हैं तो कुल मृतक संख्या 617 हो गई। स्वस्थ होने वालों की तादाद 11,579 (करीब 76 फीसद) है। अब सक्रिय केस 3088 हैं। ग्वालियर-चंबल में चौथे दिन भी संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा मिली है। यहां 122 मरीज मिले। भोपाल में 51 नए पॉजिटिव मिले। बुरहानपुर में 11 नए मरीज मिले। खंडवा जिले में नौ व रतलाम में आठ नए मरीज मिले हैं। खरगोन में पांच व बड़वानी में सात नए केस मिले हैं। देवास जिले के देवली टोंकखुर्द गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
ब्रेकिंग