jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

मप्र. के अनेक जिलो में बारिश तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव, फसलों को हो रहा नुकसान किसान है परेशान

 मकड़ाई समाचार इंदौर। होली से दो दिन पूर्व से मौसम में अचानक बदलाव आ रहा है शाम होते ही तेज हवाएं और बारिश का माहौल बनने लगता है। अभी विगत दो दिवस पूर्व इंदौर और आस पास केे क्षेत्रो में जमकर बारिश हुई इसी प्रकार एक दिन पूर्व बैतूल में भी बारिश हुई और कई स्थानों पर फसलों को नुकसान भी पहुंचा। होली के दो दिन पहले से ही मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार सुबह तेज धूप थी, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादलों की चादर छा गई। इसके बाद तापमान लगातार नीचे गिरने लगा। इधर तेज हवाओं ने अपना रूख और तेज कर दिया और रात होते ही हवाओं ने आंधी का रुख अपना लिया। इधर जबलपुर के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं आंधी की वजह से कई क्षेत्रों में घरों के छप्पर तक उड़ गए। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन 65 से 70 किमी प्रति घंटे से चली तेज हवाओं और बारिश ने लाेगाें की परेशान बढ़ी दी।

हरदा। विगत 3 दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा हेै जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और रात में हलकी बूंदाबांदी होे रही है। वहीं सोमवार की रा़ि़त्र को गरज और बिजली की चमक केे साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे किसानों को चिंता में डाल रखा है। जिले के किसान इस समय खेत में चना और गेंहू की फसल पक कर तैयार है और कई स्थानों पर कटाई चल रही है। ऐसे में मोेसम में हवा पानी आना नुकसानदायक हो रहा है। चने में इल्ली के प्रकोप का भी डर बना है तो कुछ क्षेत्रों में किसान की फसल खेतों में पड़ी है।

- Install Android App -

 भोपाल। होली से दो दिन पूर्व से मौसम में अचानक बदलाव आ रहा है शाम होते ही तेज हवाएं और बारिश का माहौल बनने लगता है। अभी विगत दो दिवस पूर्व भोपाल इटारसी होशंगाबाद के क्षेत्रो में हलकी बूंदाबांदी वाली बारिश हुई। कई स्थानों पर गंेहू चने की फसलों को नुकसान भी पहुंचा। किसानो के खेतो खड़ी फसल है तो कुछ खेतो में कटी हुई फसल रखी है जो ज्यादा नुकसान की संभावनाएं है अनाज दुबारा अंकुरित न हो जाए। किसानों के साथ समस्याएं बढ़ रही है। मौसम की मार हर वर्ष इसी समय होती है जब खेत में गेंहू चने की फसल खड़ी होती है और ऐसे में बारिश या तेज हवा आंधी आने से फसल आढ़ी हो जाती है।

जबलपुर|मौसम में आए बदलाव का असर जबलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी तेज आंधी और बूंदाबादी हुई। यह स्थिति मंगलवार सुबह भी रही और आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। इधर सोमवार की रात मौसम में बदलाव से तेज हवाएं चली। जिसके कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह पेड़ गिरे और लाइन टूट गई। इसके चलते लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र में व्हीएफजे सब स्टेशन में फाल्ट आने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली बहुत देर तक बंद रही है।