jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

मप्र में नहीं सुधरेंगे रिश्वतखोर : लोकायुक्त ने 6 हजार रिश्वत लेते रीडर को रंगे हाथों पकड़ा, इधर महिला एंव बाल विकास अधिकारी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार बालाघाट/पन्ना। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पन्ना और बालाघाट जिले से सामने आया है। पन्ना जिले के पवई तहसील में सागर लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने करीब 6 हजार की रिश्वत लेते रीडर को रंगे हाथों पकड़ा है। कल्दा कोर्ट में पदस्थ रीडर अवधेश पाण्डेय ने गरीबी रेखा कार्ड बनाने की एवज में फरियादी राम अवतार रजक से रिश्वत मांगी थी। इधर बालाघाट जिले में महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी दक्षदेव शर्मा को चयनित आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र देने के एवज में 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

- Install Android App -

पन्ना के फरियादी राम अवतार रजक निवासी ग्राम सुनवानी ने बताया कि वह गरीबी रेखा के राशन कार्ड के लिए दो साल से चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। फिर बात की तो 6000 रुपए में राशन कार्ड बनाने को कहा। इसके पहले दो हजार रुपए दे चुके है, लेकिन फार्म ऑफिस से गुम बता दिया। तब दोबारा फार्म भरा और 6000 रुपए देते हुए ट्रेप करा दिया। पन्ना जिले में रिश्वत खोरी इस कदर चरम पर है कि पैसे लेने के बाद भी काम नहीं करते। मजबूरी में लोग लोकायुक्त की शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं।