jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

ममता पर गरीबी भारी : आर्थिक तंगी के चलते मां ने अपने 3 दिन के बच्चे का किया सौदा, 82 हजार में बेचा

वार्ड में भर्ती दूसरी महिलाओं और तीमारदारों ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो दीपा खामोश रही

मेरठ। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 3 दिन के नवजात के असली मां-बाप ने 82 हजार रुपए में बच्चे को बैंक कर्मचारी को बेच दिया। देर रात मेडिकल थाना पुलिस LLRM मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। इसमें मां-बाप ने गरीबी के चलते बच्चे को पालने में असमर्थता जताई।

- Install Android App -

मेडिकल थाने के शेरगढ़ी की रहने वाली दीपा ने कहा कि हमने गाजियाबाद के मोदीनगर के परिवार को बच्चा दिया है। ये परिवार मौजूदा वक्त में मेरठ के माधवपुरम में रहता है। उन्होंने कहा कि मेरे 3 बेटे और 12 साल की एक बेटी है। दीपा का पति राजेश मकानों में POP का काम करता है। 9 दिसंबर को दीपा ने मेडिकल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। सोमवार रात 10 बजे उसके पास बच्चा नहीं था। तभी वार्ड में भर्ती दूसरी महिलाओं और तीमारदारों ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो दीपा खामोश रही। इसके बाद वार्ड में बच्चा चोरी का हल्ला मच गया।

दीपा ने बताया कि उसने माधवपुरम में रहने वाले बैंककर्मी निसंतान दंपति के साथ बच्चे का सौदा प्रसव से पहले ही कर दिया था। पुलिस ने मौके से दंपति को पकड़कर उनके पास से 82 हजार रुपए बरामद कर लिए है। पुलिस ने माधवपुरम में रहने वाले बैंक कर्मचारी के घर से नवजात बच्चे को बरामद भी कर लिया। बैंक कर्मचारी ने संपर्क किया था कि उसके कोई संतान नहीं है। तभी उन्होंने बच्चे का सौदा तय कर दिया। दीपा ने यह भी बताया कि बहन उमा इस पूरे सौदे की मीडिएटर थी। उमा ने ही बैंककर्मी को बच्चे की जानकारी दी थी।