jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

मरीजों को राहत, सरकार ने बढ़ाई घुटना प्रत्यारोपण के शुल्क की समय सीमा

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने घुटना प्रत्यारोपण के शुल्क की अधिकतम सीमा 14 सितंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दी है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दवा मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के तहत इसकी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। दवा मूल्य निर्धारण नियामक ने सबसे पहले 16 अगस्त, 2017 को घुटना प्रत्यारोपण के शुल्क की अधिकतम सीमा एक साल के लिए निर्धारित की थी। इसके बाद इसकी अवधि को एक बार में एक साल के लिए बढ़ाया जाता रहा है। पिछली सीमा इस साल 15 अगस्त को खत्म हो गई थी। एनपीपीए ने छह अगस्त को अपनी बैठक में 14 बड़ी कंपनियों की बिक्री के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद घुटना प्रत्यारोपण के शुल्क की अधिकतम सीमा 15 अगस्त से एक महीने के लिए बढ़ा दी थी।