jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

Payal Ghosh ने Anurag Kashyap पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पीएम मोदी से की मदद की अपील

Payal Ghosh Accuses Anurag Kashyap Of Sexual Harasssment: बॉलीवुड हस्तियों पर आरोप लगने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री पायल घोष ने चर्चित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। पायल घोष ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग कर किए अपने ट्वीट में अनुराग कश्यप पर कार्रवाई की मांग की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने पायल के समर्थन में आकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है।

जबरन संबंध बनाए:

पायल घोष ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए और हिंसक बर्ताव किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कृपया इस मामले में कार्रवाई करें ताकि देश को पता चले कि रचनात्मक काम करने वाले इस व्यक्ति के पीछे कैसा राक्षस छुपा है। मुझे पता है कि ऐसा करने से मुझे बहुत नुकसान हो सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कृपया मेरी सहायता करें।’

आरोप बेबुनियाद: अनुराग

अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने लिखा, ‘क्या बात है, मुझे चुप करवाने की कोशिश में इतना समय ले लिया। एक औरत होते हुए भी दूसरी औरत को घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। मैं तो बस इतना कहूंगा कि आपके सारे आरोप बेबुनियाद हैं।’

- Install Android App -

पायल को मिला कंगना का समर्थन:

कंगना रनोट पायल के समर्थन में खुलकर आ गई हैं। उन्होंने अपने अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि हर आवाज का मतलब है। मैं भी आवाज उठा रही हूं। अनुराग को गिरफ्तार किया जाए।

इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर पायल से इस मामले की विस्तृत शिकायत आयोग को भेजने को कहा है।

अनुराग सोच समझकर बोलें : रवि किशन

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने अनुराग कश्यप से विनम्रता से आग्रह किया है कि मेरे बारे में कोई बात करने के पहले हजार बार सोच विचार कर लें उसके बाद कोई बात कहें। उल्लेखनीय है अनुराग ने एक साक्षात्कार में कहा था कि रवि किशन उनकी फिल्म के सेट पर धूम्रपान करते थे।