jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई जांच टीम गठित

मकडाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वर्तमान में किसानों की विभिन्न समस्या कृषि मंत्री के गृह जिले में चल रही है। जिसके चलते अत्याधिक कर्ज के कारण ग्राम अतरसमा के एक किसान द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। जिसकी जांच हेतु मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा एक जांच टीम गठित की गई है जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व विधायक जीतू पटवारी को शामिल किया गया है। कमलनाथ जी के आदेशानुसार वह सोमवार दिनाँक 21/09/2020 को शाम 4:00 बजे हरदा पधारेंगे व  ग्राम अतरसमा पहुंचकर पीड़ित किसान परिवार सेे मुलाकात कर उपरोक्त घटना से संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इनके साथ मुख्य रूप से हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार,  जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पटेल व समस्त कांग्रेसजन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।