jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

महिला के घर में घुसकर मारपीट,छेड़छाड़ और जान से मारने का प्रयास,पुलिस ने नौ आरोपियों पर किया मामला दर्ज

मकड़़ाई समाचार गाजियाबाद |महिला के घर में घुसकर मारपीट कर छेड़छाड़ की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया।सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ रहती है और अपना पुराना मकान ठीक कराने के लिए गई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में वीरेंद्र उर्फ चंद्रकांत ने अपने बेटे शिवम और गौरव के अलावा भांजे रूपेश तथा गुलशन, ललित, पप्पू, हरीश व पवन के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की तथा छेड़छाड़ करते हुए गले में पड़ी चुन्नी से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह उसे बचाया। उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। सिहानी गेट पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के अलावा अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Install Android App -