मकड़ाई समाचार भोपाल। सुखी सेवनिया के गांव खैरियाई टपरा में पुलिस शनिवार से सुबह शाम दोनों समय चक्कर लगा रही है। इस गांव में एक महिला ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। महिला ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाकर अपनी जान दे दी। उसका कारण सामने नहीं आया है। महिला के ससुराल वाले पुलिस को कुछ भी बताने में आनाकानी कर रहे हैं। पुलिस जांच में अभी इतनी जानकारी मिली है कि शनिवार को ही मृतका के मायके से उसके भाई, मां और पिता दोनों आए थे। वह घर से निकलकर बाहर गए और घर में महिला ने यह कदम उठा लिया। महिला के परिजनों को पुलिस ने बयान के लिए बुला लिया है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में महिला का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया है। सूखी सेवनिया थाने के अनुसार 25 वर्षीय विनिता बाई की शादी प्रेम सिंह रावत से हुई थी। प्रेम सिंह रावत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी विनिता के मायके से उसका भाई, मां और पिता आए थे। जांच अधिकारी राम सिंह ने बताया कि विनिता और प्रेम सिंह का एक पांच साल का बेटा है। विनिता मूल रूप से गंजबासौदा विदिशा की रहने वाली थी। पति और पत्नी के बीच में विवाद होता रहता था। जिसको लेकर मां और पिता समझाने आए थे। उनके जाने के बाद महिला ने यह कदम उठाया है। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच अयोध्या नगर सीएसपी करेंगे। आज के बाद आरोपित पति पर पुलिस एफआइआर दर्ज कर सकती है।
ब्रेकिंग