मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा शहर में सुभाष वार्ड में रहने वाले एक पुरुष व एक महिला ने मंगलवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। दोनो को परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जिनको प्रार्थमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया।
महिला की आष्टा के पास रास्ते मे मौत हो गई। वही पुरुष का भोपाल में इलाज चल रहा है। महिला के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। महिला का नाम पिंकी पिता निर्भय नायक उम्र 25 वर्ष निवासी दूध डेयरी क्षेत्र की रहने वाली है। वही पुरुष दिनेश नायक पिता बलिराम उम्र 40 वर्ष जो मजदूरी करता है। जहर क्यो खाया अभी इसका खुलासा नही हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने महिला की मौत पर मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

