हनीट्रैप की तर्ज पर होशंगाबाद में चल रहा था, महिला ब्लेकमेलर गैंग का धंधा,प्रेम जाल में फसाना फिर रुपये ऐंठना ,थाने के एसआई और प्रधान आरक्षक महिला पर संरक्षण का आरोप
मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। इंदौर हनीट्रैप की तर्ज पर एक महिला पहले धनाड्य घर के युवको को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी फिर कई भी होटल, एकांत स्थानों पर जाकर उनके साथ प्रेम लीला करते हुए वीडियो बनवाकर फिर उनको पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी राशि ऐंठने का धंधा कर रही थी। कुछ दिन पहले एक युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ थाने में अपराध भी दर्ज हुआ। लेकिन इस मामले में एक नई बात सामने आई इस गैंग में थाने के तीन पुलिस वालों के भी शामिल होने व संरक्षण का आरोप लगा है।
लंबे समय से होशंगाबाद में चल रहा था।
सूत्रों की माने तो इस गैंग का खुलासा तब हुआ जब पैसो के लेनदेन में जब इस धंधे में शामिल पुलिस और इस वसूली गैंग के बीच कहा सुनी हो गई। फिर क्या मामला बड़े पुलिस अधिकारियों तक पहुँच गया। और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस की छबि खराब न हो इसको ध्यान में रखते हुए। इस गैंग में शामिल एसआई ओर प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक को निलंबित कर दिया।
क्या है पूरा मामला, कौन है यह पुलिस कर्मी जिनपर लगा आरोप
होशंगाबाद जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जय नलवाया, प्रधानआरक्षक ज्योति मांझी और आरक्षक मनोज वर्मा पर निलंबन की गाज गिरी है। एसपी संतोष सिंह गौर ने मंगलवार शाम को एसआई, प्रधानआरक्षक ज्योति और आरक्षक को निलंबित कर दिया.
कोतवाली पुलिस की यह गैंग हनीट्रैप की तरह काम करने का मामला सामने आया है। तीनों पुलिस कर्मियाें पर वीडियो बनाकर ब्लैक मैलिंग करने वाली महिला का साथ देने का आरोप है. तीनों को एसपी ने तत्काल निलंबित किया है. वहीं ब्लैकमेलिंग के मामले में इन पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक युवकों को फंसाकर होटल ले जाने वाली एक महिला इन तीनों पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर लाखों रुपए लूटती थी. सुनीता ठाकुर नाम की एक महिला के खिलाफ कुछ दिन पहले ही कोतवाली थाने में शांतिनगर के रहने वाले युवक ने मामला दर्ज कराया था।. जिसमें आरोपी महिला फरार चल रही है.। जिसके बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ तो इन पुलिसकर्मियों की करतूत सामने आ गई.। जिसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए.।

