ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस संग पैरेंट्स लाइफ जी रही रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी और अब मां बनने के बाद प्रियंका ने ‘हार्पर बाजार अरबिया’ के लिए कई शानदार फोटोशूट करवाई हैं। इस फोटोशूट के दौरान की कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रियंका बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं। प्रियंका अपने बच्चे के जन्म के बाद पहली बार किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाई हैं और अपने मन की कुछ बातें भी मैगजिन के साथ शेयर की हैं।
मैगजिन के लिए फोटोशूट करने के बाद ‘हार्पर’ मैगजिन से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई सारे मुद्दों पर बातें की। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के लिए आभार व्यक्त किया और इस बात पर अपने अनुभवों को शेयर की कि कैसे महामारी ने उन्हें बदल दिया है। वह कहती हैं कि इस महामारी से दुनिया भर में जो कहर बरपा है उसे देखकर मुझे लगता है कि हमें शांति की सबसे ज्याजा जरूरत है और मैं जानती हूं कि मेरे जीवन में मुझे इसकी लंबे समय से तलाश है। मैं बस इतना ही ढूंढती हूं, मुझे ऐसे लोगों की तलाश है जो प्यार दे, मुझे शांति दें.. मैं सिर्फ खुद को खुश देखना चाहती हूं। एक इंसान के रूप में मुझे बदला है। मुझे यकीन है कि इसने हम में से ज्यादातर लोगों को बदल दिया है। मैं अब उसे प्राथमिकता देना चाहती हूं जो जरूरी है।
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम
औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत
जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश
आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में
हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
