jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता

मीटर रीडर व सुपरवाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का मामला दर्ज

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। पड़ाव थाना पुलिस ने मीटर रीडर अजीत राजावत व सुपरवाइजर रवि अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण एई महेंद्र सिंह कौशल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उपभोक्ता क्रांतिदेवी को अगस्त 2020 का 4317 यूनिट बिल भेजकर आरोपित 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही परेशान करने की धमकी दे रहे थे।

- Install Android App -

एई महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उपभोक्ता क्रांति देवी निवासी द्वारिकापुरी ने लिखित शिकायत कर बताया कि फीडबैक कंपनी के मीटर रीडर अजीत राजावत ने पिछले 10 महीने से सही मीटर रीडिंग नहीं ली आैर अगस्त में 4317 यूनिट का बिजली बिल थमा दिया। इस बिल को एडजस्ट करने के नाम पर मीटर रीडर व सुपरवाइजर रवि अग्रवाल 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस शिकायत की जांच करने पर पाया कि आरोपितों ने मीटर की सही रीडिंग नहीं लेकर उपभोक्ता के साथ-साथ बिजली कंपनी के साथ भी धोखाधड़ी की है। एई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी,राहगीरों को नुक्कड़ नाटक से दिया संदेशः सजृन सारथी संस्था द्वारा जिला पुलिस ग्वालियर के सहयोग से गुरूवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन महाराज बाड़ा पर किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कोरोना काल में महिला सुरक्षा विषय पर प्रतिभागियों के रूप में आर्टिस्ट कंबाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ परर्फोमिंग आर्ट के विद्यार्थी रहे। नाटक का लेखन और निर्देशन संस्था के एमजी सचिन द्वारा किया गया। नाटक में विद्यार्थियों ने रोड़ पर चल रहे राहगीरों को महिला सुरक्षा के लिए जागरूक किया। नाटक में फिल्मी गानों के साथ प्रदर्शन किया। राहगीरों ने रूककर नाटक की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के सूबेदार हिमांशु तिवारी उपस्थित रहे। यह नुक्कड़ नाटक 14 दिन तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। जिससे लाेग महिला सुरक्षा के लिए जागरूक हाे सकें।