jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

मुख्यमंत्री चौहान 24 जनवरी को करेंगे पंख अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर करेंगे लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद, 435 आँगनवाड़ी, 12 वन स्टॉप सेंटर का करेंगे लोकार्पण

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार राजगढ़|मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत पंख अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान वर्चुअल माध्यम से 435 आँगनवाड़ी और 12 वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना और मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करने के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं से संवाद भी करेंगे|

पंख अभियान    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पंख अभियान का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को P-Protection सुरक्षा, A-Awareness जागरूकता, N-Nutrition-पोषण, K-Knowledge-जानकारी और H-Health a Hygiene-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका विकास सुनिश्चित करना है। साथ ही ग्राम स्तर पर सामुदायिक पहल एवं जिम्मेदारी के साथ किशोरियों के विकास के लिये जागरूक करना है। अभियान के तहत शिक्षा, सामाजिक कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जायेगा। इसके तहत डाटाबेस तैयार कर उनके विकास की मॉनीटरिंग की जायेगी। पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर किशोरियों को उनकी रुचि अनुसार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जायेगी।