मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। ग्राम भिलाड़िया स्थित इंटकबेल हेतु उच्चदाब विद्युत कनेक्शन हेतु 33 के. व्ही. ए. लाइन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कि जाए। ग्राम भिलाड़िया स्थित इंटकबेल से नगर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सांसद उदय प्रताप सिंह ने लिखित मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा कि उक्त इंटकबेल से लो बोल्टेज की समस्या के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित होती है। उक्त इंटकबेल को उच्चदाब विद्युत कनेक्शन प्रदाय किये जाने हेतु 33 के.व्ही. ए. विद्युतलाइन का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे शहर वासियों को नर्मदा जल की समस्या दूर हो जाए। इंटकबेल भिलाड़िया को उच्चदाब विद्युत कनेक्शन प्रदाय किये जाने 33 के. व्ही.ए. विद्युतलाइन का निर्माण हेतु मद से संलग्न एस्टीमेट अनुसार राशि स्वीकृति की सहमति प्रदान की जाए। वोल्टेज की कमी से शहर में पानी सप्लाई आने में परेशानी होती है। कभी-कभी तो दो-तीन दिन शहर में पानी नहीं मिलता है। और कभी एक समय ही पानी मिलता है, जिससे शहरवासी परेशान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि शहर वासियों को असुविधा से बचने के लिए वोल्टेज समस्या दूर की जाए।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस...
1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए...
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप...
आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा
आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे
मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु...
आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल...
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
