jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

सड़क निर्माण में लगे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां- बेटी की मौत

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के एरमसाही में बुधवार को जयरामनगर सीपत रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलते ही पुलिस जांच के लिए पहुंची।मृतकों के शवों को वहां से उठा कर शव परीक्षण गृह भेजा गया और घायल को अस्पताल भेजा गया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी अनुसार सड़क निर्माण में लगे वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है, जिसमें बाइक क्रमांक सीजी 10 ए वी 2622 में सीपत नरगोडा निवासी सविता बाई श्रीवास उम्र 40 वर्ष, लक्षिका श्रीवास उम्र 10 वर्ष और प्रांशु श्रीवास जा रहे थे, तभी सड़क निर्माण में लगे भारी वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, इससे मौके पर ही मां सविता श्रीवास और बेटी लक्षिका श्रीवास की मौत हो गई वही प्रांशु घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए भेज जांच में जुट गई है। वहीं दोनों शवों को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है।

बिलासपुर क्षेत्र में चारों ओर सड़कों की हालत बेहद खराब है। जर्जर सड़कों पर आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है। सड़कों खराब हालत की वजह से यहां के रहवासी भी बेहद परेशान हैं। निर्मांण कार्य में लगे भारी वाहन बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े रहते हैं। इस दौरान याता-यात पर भी असर पड़ता है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से लोग घटना के शिकार हो रहे हैं।