jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

तीन दिन चली नीलामी, बिके 1.65 करोड़ रुपये के 74 हीरे

मकड़ाई समाचार पन्ना। रत्नगर्भा पन्ना की उथली खदानों से मिले हीरों की तीन दिन नीलामी की गई। नीलामी में स्थानीय हीरा व्यापारियों के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। हीरा नीलामी में तीन दिन में एक करोड़ 65 लाख 07 हजार 913 रुपये के 74 नग हीरे नीलाम हुए। इनमें सबसे बड़ा जैम क्वालिटी का 14.98 कैरेट का हीरा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। उसे खरीददारों ने 60 लाख 60 हजार रुपये से अधिक की बोली लगाकर खरीदा।

तीन चरण में हुई हीरों की नीलामी

हीरा कार्यालय पन्नाके हीरा अधिकारी ने बताया है कि नीलामी तीन से पांच दिसंबर तक तीन चरणों में हुई। नीलामी में कुल 74 नग हीरे 129.83 वजन के एक करोड़ 65 लाख 07 हजार 913 रुपये के बिके।

इन तीन चरणों में हुई नीलामी

- Install Android App -

3 दिसंबर : 73 नग हीरे 97.40 वजन के रखे गए व 22 नग हीरे 35.05 वजन के कुल 38 लाख 89 हजार 443 रुपये के बेचे गए।

4 दिसंबर : 69 हीरे कुल 76.51 वजन के रखे गए व 20 नग हीरे 22.34 वजन के कुल 8 लाख 28 हजार 501 रुपये के बेचे गए।

5 दिसंबर : 61 नग हीरे 72.44 वजन के रखे गए व 32 नग हीरे 72.44 वजन के कुल एक करोड़ 17 लाख 89 हजार 969 रुपये के बिके।

131 हीरे नहीं बिक सके

हीरों की नीलामी में 203 हीरे रखे गए थे जिनमें से 131 हीरों की उपयुक्त कीमत न मिलने के कारण उन्हें नहीं बेचा गया। उन्हें अब आगामी नीलामी में रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते नीलामी में कम व्यापारियों की उपस्थिति से यह स्थिति बनी।