jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

मौसम ने ली करवट, इंदौर-उज्‍जैन में बादल छाने के साथ बारिश के आसार, तीन दिन बार फिर बढ़ेगी ठंड

मकड़ाई समाचार भोपाल। हवाओं के साथ नमी आने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसके चलते बादल छा गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी भोपाल में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। दरअसल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। अरब सागर से गुजरात तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ और उसके आसपास एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इसके असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इससे नमी आने लगी है। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है।

- Install Android App -

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सिय की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बने छह वेदर सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बने हैं। बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक एक ट्रफ बना हुआ है। अरब सागर से गुजरात तक एक अन्य ट्रफ बना हुआ है। इससे लगातार नमी मिल रही है। इससे बादल छाने लगे हैं और बारिश के आसार बन गए हैं। साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बादलों के छंटने से तीन दिन बाद एक बार फिर रात के तापमान में कमी आने लगेगी।