jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

युवती ने खुद का वीडियो बनाकर मंगेतर को भेजा, वायरल होने पर खुदकुशी कर ली

मकड़ाई समाचार उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाया और इंदौर में रहने वाले मंगेतर को भेज दिया था। वीडियो युवती की किसी सहेली ने अपने मोबाइल में लेकर वायरल कर दिया। युवती को जानकारी लगी तो जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे उज्जैन लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तराना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की 15 दिन पहले इंदौर के युवक से सगाई हुई थी। दोनों के बीच पूर्व से परिचय था। इसके बाद दोनों परिवार के लोगों ने उनकी शादी भी पक्की कर दी थी। युवती ने कुछ दिन पूर्व नहाते समय खुद का वीडियो मोबाइल से बना लिया और अपने मंगेतर को भेज दिया था। वहीं वीडियो सोमवार को गांव में वायरल हो गया था।

युवती की किसी सहेली ने उसके मोबाइल से वीडियो अपने मोबाइल में लेकर वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी लगने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के लिए स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली सहेली और उसकी मां ने युवती के मोबाइल से वीडियो अपने मोबाइल में लेकर गांव में वायरल किया था। सोमवार को पड़ोसी महिला ने युवती की मां को वीडियो दिखाया था। जानकारी युवती को लगी तो उसने जहर खा लिया था।

- Install Android App -

वीडियो वायरल करने वाले पर होगी कार्रवाई

तराना टीआइ संजय मंडलोई ने बताया कि फिलहाल युवती के स्वजन ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर वीडियो वायरल करने वाले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।