jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नही टिका, विदाई के समय प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

उप्र। प्रदेश के देवरिया जिले में अजीब शादी का मामला सामने आया है। भटनी क्षेत्र में मंदिर में शादी के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन पहले कार रुकवाई और फिर प्रेमी संग फरार हो गई। रास्ते में कार सवार दूल्हा पत्नी के इंतजार में बैठा रहा लेकिन जब वह नहीं आई तो वह बरातियों संग मायूस होकर घर लौट गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके में एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों के सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति- रिवाज से सोमवार शाम शादी सम्पन्न हुआ दुल्हन बनी युवती कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद वह गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही।

दूल्हा सहित बाराती लौटे बेरंग

काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर बराती दुल्हन को ढूढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया। फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई  की जाएगी