jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

युवती ने शादी से किया इनकार, सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका का ब्लेड से गला काट दिया

 मकड़ाई समाचार सीधी| एक युवती ने शादी से इनकार किया तो सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर ब्लेड से उसका गला काट दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बहरी थाना क्षेत्र की है। पोखड़ौर के दीपू रावत का युवती से प्रेम था। प्रेमिका के घर जाकर दीपू ने शादी का दबाव बनाया। युवती को शादी से मना करना महंगा पड़ गया। इनकार की बात सुनते ही प्रेमी युवक आग बबूला हो गया और युवती का ब्लेड से गला काट दिया।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि बहरी थानांतर्गत दीपू का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की शाम करीब 5 बजे प्रेमिका अपने घर के सामने कपड़ा धो रही थी। तभी अचानक दीपू पहुंचा और युवती से बोला कि मुझसे शादी करोगी कि नहीं। युवती ने कहा कि मेरे माता-पिता जहां शादी करेंगे वहीं करूंगी।इतना सुनते ही दीपू ने जेब से ब्लेड निकालकर धमकी दी कि यदि तुम शादी के लिए नहीं मानोगी तो तेरा गला काटकर जान से मार दूंगा। धमकी से डरी युवती ने शोर मचा दिया। इस पर दीपू ने ब्लेड से गला काट दिया। इतने में युवती के परिजन पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से भाग गया। परिजन ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बहरी के थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। शादी से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने युवती का ब्लेड से गला रेत दिया।