ब्रेकिंग
Harda Big news: हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया राजधानी भोपाल में हुईं सम्मानित, देखे खबर किस ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 सितंबर 2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: नेहरू पार्क अस्पताल रोड के पास खड़े पत्रकार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने आकर गोली मारक... हरदा : समिति सदस्यों ने पौधरोपण के साथ उत्सव की तैयारी शुरू की खातेगांव: दहशत में ग्रामीण किसान पर हमला करने वाले तेंदुए की तलाश में उज्जैन की रेस्क्यू टीम ने दिनभ... देवास खातेगांव: एक साथ उठी 6 अर्थियां, पूरा गांव हुआ गमगीन, नहीं रुक रहे थे आंखों के आंसू, हंडिया : दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन! अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का हुआ अस्थाई कुंड में... हरदा : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी गई पक्के मकान की चाबी, हितग्राही बोले आज आशि... हरदा न्यूज़ : नगर सुरक्षा समिति के जाबाज कर्मठ सदस्यो की गणेश विसर्जन में ड्यूटी लगाई राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा ने सिटी कोतवाली में दिया शिकायती आवेदन, FIR...

युवती से छेड़छाड़ की रिपोर्ट वापस नहीं ली, तो युवक को चाकू से किए कई वार

मकड़ाई समाचार इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपितों ने चाकू मार दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही आरोपितों ने घायल के परिवार की युवती के साथ में छेड़छाड़ की है। इसकी पुलिस में शिकायत करने पर आरोपित नाराज थे। कल युवती के चाचा तो आरोपितों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि आसपास के लोग नहीं आते तो उनकी हत्या ही कर देते।

- Install Android App -

प्रकाश (४०) को घायल हालत में बड़े अस्पताल लाया गया था, जहां पर इलाज चल रहा है। घायल के छोटे भाई ने बताया कि उन पर आकाश और उसके परिवार वालों ने हमला किया है। आरोपी पक्ष ने कुछ समय पहले उनकी बच्ची के साथ में छेड़छाड़ की थी। इसकी उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। आरोपी तब से ही नाराज चल रहे थे। कल घायल युवक काम से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसे आरोपितों ने रोका और रिपोर्ट को लेकर विवाद करने लगे। उसने केस वापस लेने से मना कर दिया।

इसी बात पर आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं के कई वार किए। आरोपी हत्या करने के इरादे ही आए थे। वह लगातार चाकू से हमला कर रहे थे। आसपास के लोगों ने देखा तो मदद के लिए आए। इस पर आरोपी वहां से भाग गए थे। प्रकाश की हालत गंभीर थी। इसी के चलते वह लोग ही अस्पताल लेकर आए। सूचना पर परिवार भी वहां पर पहुंच गया था। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घायल के बयान लेकर मामले में कार्रवाई कर रही है।