jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

युवालय टीम के युवा साथियों की हुई बैठक

मकड़ाई समाचार हंडिया। सिनर्जी संस्थान के युवालय प्रोग्राम के युवा शेख नासिर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए युवा साथियों के साथ संस्थान के युवालय कार्यालय हंडिया में रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुल 11 ग्रामों से 11 युवा साथी शामिल हुए जो गाँव पर ही कोविड19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में विशेष रूप से मौजूद समन्वयक विशन देवड़ा ने युवाओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोविड19 से खुद को,परिवार को और देश को बचाने का एक ही तरीका है,वह है टीकाकरण, श्री देवड़ा ने कहा कि जिन देशों में बहुत तेजी से टीकाकरण हुआ है। वह अब इस वायरस से बहुत हद तक कम प्रभावित हो रहे है। अतः हमें भी अपने ग्रामों में खुद के साथ-साथ अपने परिवार और समुदाय का टीकाकरण कराना जरूरी है। युवालय टीम के शेख नासिर ने कहा कि ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इसलिए युवा साथियों द्वारा प्रतिदिन ग्राम स्तर पर ही करीब दो घंटे की कक्षाएं लगाई जाती हैं। बैठक में शेख नाशिर, विशन देवड़ा, पिंकी वर्मा, रजनी, राधिका, संजू व अशोक उपस्थित रहे।