jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

वेदार्थ हॉस्पिटल में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा। रविवार को लायंस क्लब हरदा सिटी और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के सुयुक्त तत्वाधान में वेदार्थ हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ प्रीति सागर ,डॉ चंद्रशेखर, डॉ दीपक दुगाया, डॉ प्रिंस लोकवाणी द्वारा 81 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर दोगने, सुनील बागरे, मनोहर अग्रवाल, नवनीत पटेल, लायंस क्लब अध्यक्ष अभय अग्रवाल, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा महिला इकाई जिला अध्यक्ष अंजू भायरे, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा इकाई जिला अध्यक्ष अजय पाटिल ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद डॉक्टर्स का सम्मान कर शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें लायंस क्लब उपाध्यक्ष शुभम बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल दुबे, सुनील बागरे, मनोहर अग्रवाल, नवनीत पटेल, गणेश टांक, शिरीष अग्रवाल, शीनू बंसल, निष्ठा सौदावत, लियो अध्यक्ष सौरभ ओसले और अन्य लियो और लायन सदस्य उपस्थित रहे।